फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गुपचुप तरीके से बिछाया जाल, रिश्वत लेते ही लेखपाल व सहयोगी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल कटाई के चलते कम भीड़ का उठाया फायदा, कार्रवाई के बाद तहसील में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। एंटी करप्शन टीम ने पूरी कार्रवाई को बेहद गुपचुप तरीके से अंजाम दिया। टीम की भनक लोगों को तब लगी, जब कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। इसके लिए टीम ने ऐसा समय चुना जब तहसील परिसर में भीड़ अपेक्षाकृत कम रहती है।
दरअसल इन दिनों फसल कटाई का समय चल रहा है, जिससे किसान और वादकारी कम संख्या में तहसील पहुंच रहे हैं। सुबह के शुरुआती दो घंटे छोड़ दें तो दिनभर तहसील परिसर में सन्नाटा सा रहता है। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए टीम ने अपना जाल बिछाया।
विज्ञापन

माह का दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण दो दिन लगातार तहसील बंद रही थी। सोमवार को तहसील खुलने पर बीएलओ की बैठक भी आयोजित थी, जिससे परिसर में आम दिनों की तुलना में कुछ अधिक भीड़ थी। इसके बावजूद टीम की गतिविधियों पर किसी का ध्यान नहीं गया। टीम के सदस्य सामान्य लोगों की तरह पूरे परिसर में घूमते रहे। जैसे ही लेखपाल अपने सरकारी आवास पर पहुंचा, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए उसे और उसके सहयोगी को पकड़ लिया।
लेखपाल और उसके सहयोगी के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और टीम के अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। बताया गया है कि आरोपी लेखपाल की वर्ष 2024 में तालबेहट तहसील में पहली तैनाती हुई थी।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं तहसील के कर्मचारी
एंटी करप्शन टीम ने पिछले वर्ष भी तहसील में तैनात लेखपाल राजेंद्र रजक को एक किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बावजूद कुछ कर्मचारियों द्वारा किसानों और वादकारियों से रिश्वत लेने की शिकायतें सामने आती रही हैं। सोमवार को हुई इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

रिश्वत लेते पहले भी पकड़े जा चुके हैं सरकारी कर्मचारी
-30 जनवरी 2023: पाली तहसील के बालाबेहट में तैनात लेखपाल आशुतोष को ग्राम सभा की सड़क का निर्माण रुकवाने के एवज में 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन

-2 मई 2023: स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक को 20 लाख रुपये की सीसी लिमिट बनवाने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया।
-9 अगस्त 2023: तहसील सदर में तैनात चकबंदी लेखपाल चम्मेल सिंह को वसीयत चढ़वाने के नाम पर 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
-27 अक्तूबर 2023: सिंचाई विभाग के जिलेदार शहजाद अली को सजनाम बांध के डूब क्षेत्र में किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।-
-1 मार्च 2024: प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के फील्ड ऑफिसर अनुज को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया।
-4 जुलाई 2024: सिंचाई विभाग के जिलेदार शहजाद अली और उसके साथी राकेश रैकवार को पट्टा नवीनीकरण के नाम पर 5 हजार रुपये लेते पकड़ा गया।
-5 सितंबर 2024: पूर्व माध्यमिक विद्यालय दावनी के शिक्षक पंकज जैन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
-28 जनवरी 2025: सींचपाल मुश्ताक अली को महिला किसान से 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
-4 फरवरी 2025: लेखपाल राजेंद्र रजक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए टीम ने गिरफ्तार किया।
-11 मार्च 2025: सेवानिवृत्त कृषि कर्मचारी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक लिपिक को पकड़ा गया।
-16 अप्रैल 2025: सहायक चकबंदी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक (पेशकार) अशोक कुमार सिंह को 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
-13 मई 2025: वन विभाग के दरोगा राजकुमार तिवारी को व्यापारी से 6500 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें