फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उर्स के दौरान आय-व्यय का ब्योरा रखेगी तीन सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने बैठककर व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आगामी उर्स की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आय-व्यय का लेखा-जोखा रखने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसके साथ ही नियमित दुकानों पर रसीद काटने के लिए लेखपाल व अमीन की तैनाती की गई।
बाबा सदनशाह पर पांच दिवसीय उर्स का आयोजन किया जाता है। लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। हिंदू व मुस्लिम दोनों की आस्था बाबा सदनशाह पर होने के कारण इस आयोजन को और भव्यता देता है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने जीआरपी को प्लेटफार्म पर नियमित गश्त करते हुए ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही यातायात पुलिस को उर्स के दौरान शहर व उर्स परिसर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के निर्देशित किया गया। उर्स परिसर में सुरक्षा को देखते हुए 40 कैमरे लगाने के निर्देश दिए। आय व्यय का ब्यौरा रखने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इसमें जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, तहसीलदार व लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग को तैनात किया गया। साथ ही तहसीलदार के मोहर लगे रसीद कट्टे जारी किए गए, जिससे दुकानों का किराया वसूल किया जाएगा। मार्ग प्रकाश व्यवस्था व सफाई व्यवस्था के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उर्स परिसर में चौकी निर्माण व विभिन्न स्थानों पर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें