फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे पर टैक्सी पलटी, चार छात्राओं सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली सदर के ग्राम बमरौला और भैंसाई के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली सदर के ग्राम बमरौला और भैसाई के बीच नेशनल हाईवे-44 पर सवारियों से भरी एक टैक्सी पलट गई। इस दुर्घटना में किसान इंटर कॉलेज की चार छात्राओं सहित सात घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने दो छात्राओं सहित तीन की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बुधवार को सवारियों से भरी एक टैक्सी बिरधा से ललितपुर की ओर आ रही थी। टैक्सी में किसान इंटर कॉलेज बिरधा में पढ़ने वाली छात्राएं, महिलाएं व एक एक बच्चा सहित आधा दर्जन से अधिक सवारियां बैठी थी। अभी टैक्सी झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम भैंसाई-बमरौला के मध्य पहुंची थी। तभी टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और टैक्सी में फंसी घायल सवारियों को बाहर निकाला। सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस से सभी चोटिल व घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मेवा (35) निवासी कुमरौला, प्रियंका (15) निवासी ग्राम भैंसाई, दीपमाला (15) निवासी ग्राम खड़ेरा, महक (14) निवासी ग्राम खड़ेरा और सुनील (10) निवासी कस्बा बिरधा की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। रेफर हुए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य होंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
छात्राओं ने चालक पर लगाए बच्चे से टैक्सी चलवाने के आरोप
टैक्सी में सवार छात्राओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि टैक्सी चालक तेज आवाज में गाने बजा रहा था और उसने टैक्सी चलाने की जिम्मेदारी बच्चे को सौंप दी थी। इसके बाद वह चालक सीट पर ही नाचने लगा था। छात्राओं ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह नहीं माना था। इसके कुछ आगे चलने के बाद टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं घायल मेवा ने आरोप लगाया कि टैक्सी चालक नशे में वाहन चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें