परिजनों ने बताया अज्ञात कारण, पोस्टमार्टम कराए बिना शव ले गए घर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोचिंग से घर लौटी नेहरूनगर निवासी 10वीं की छात्रा 16 वर्षीय वैष्णवी मंगलवार की सुबह फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और मेडिकल कॉलेज से शव लेकर चले गए।
ग्राम गंगारी हाल मोहल्ला
मृतका के ताऊ चंद्रपाल ने बताया कि उसके भाई राजपाल की पुत्री वैष्णवी मंगलवार की सुबह घर से कोचिंग के लिए गई थी। वहां से वह घर आई। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में छत के कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर वैष्णवी ने आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजन ऊपर कमरे में गए तो वह फंदे से लटकती मिली। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और आनन फानन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।