फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कुएं में गिरे छात्र की पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर-जाखलौन। शनिवार की सुबह थाना जाखलौन के ग्राम पिपरई निवासी कक्षा 10वीं का छात्र कृष्णा (15) खेत से मवेशियों को भगाने के दौरान कुएं में गिर गया। गांव वालों ने उसे बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता कैलाश के मुताबिक कृष्णा अपने खेत से मवेशियों को भगा रहा था। इसी दौरान वह खेत स्थित कुएं में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने कुएं में कूदकर कृष्णा को बाहर निकाला। वह अचेत हो गया था। आनन फानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। थानाध्यक्ष जाखलौन अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना को लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें