फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कॉलेज से पैदल जा रही छात्रा को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कॉलेज से पैदल जा रही एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम भदौना निवासी विधि दुबे (20) पुत्री राजेंद्र दुबे ग्राम पनारी स्थित एक महिला महाविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को वह महाविद्यालय आई थी। दोपहर में वापस पैदल लौट रही थी। वह झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा व ग्राम राेंडा के मध्य पहुंची थी कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका दो बहन-एक भाई में सबसे छोटी थी। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें