फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: न्यू टाउन स्टेशन पर नवनिर्मित मालगोदाम के पास बनेंगे मजदूरों के ठहरने को शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
शेड बनने से मजदूरों व कर्मचारियों को मिलेगी राहत, पेयजल व रोशनी का होगा इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित मालगोदाम का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब इस मालगोदाम के पास स्थित खाली जगह पर मजदूरों को ठहरने के लिए अस्थायी शेड बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यहां मजदूरों के लिए पेयजल व रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट आदि का इंतजाम भी किया जाएगा।
न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित मालगोदाम पर व्यापारियों व मजदूरों एवं कर्मचारियों को सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अभी तक नई मालगोदाम पर रेलवे द्वारा रोशनी के लिए साठ स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। यहां दो नंबर प्लेटफार्म पर छह वाटर टैब भी बनाए गए हैं जिनके लिए पास में ही छोटी टंकियां रखी गई हैं। इससे यहां आने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। यहां मालगोदाम पर अभी रैक खाली हो रही हैं। अनलोडिंग की जा रही है और रैक के हर डिब्बे पर तीन से पांच मजदूर काम करते हैं। इसके साथ ही रैक के मेंटीनेंस का काम भी किया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में अब रेलवे द्वारा इस नवनिर्मित मालगोदाम के दूसरी ओर खाली स्थान पर मजदूरों को ठहरने के लिए अस्थायी टिन शेड चैंबर बनाए जाएंगे। इसमें एक साथ कई मजदूर व कर्मचारी ठहर सकेंगे। मजदूरों व कर्मचारियों के लिए अलग-अलग चैंबर बनाए जाएंगे। रेलवे द्वारा यहां शेड में और शेड के बाहर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व पेयजल का इंतजाम भी किया जाएगा। शेड में अस्थायी सीट आदि का इंतजाम किया जाएगा। गर्मी से बचाव के लिए पंखे लगेंगे। हालांकि यहां रेलवे की ओर से पूर्व से बिजली के खंभे व स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।
विज्ञापन

वर्जन
न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित मालगोदाम के पास कर्मचारियों व मजदूरों के ठहरने के लिए अस्थायी शेड बनाया जाना है। यहां पेयजल और रोशनी के लिए बिजली व्यवस्था आदि के इंतजाम भी किए जाएंगे। हाईवे से मालगोदाम तक सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें