फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मूंगफली खरीद को अमरपुर मंडी में एक क्रय केंद्र खुला

Wed, 04 Dec 2024 12:10 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर बारदाना पहुंचाकर लगाया बैनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमरपुर मंडी में मंगलवार को प्रशासन की भारी मशक्कत के बाद आखिरकार मूंगफली, उड़द और मूंग की खरीद के लिए एक केंद्र खुल गया है। यहां केंद्र प्रभारी पर बारदाना पहुंचाकर बैनर लगा दिया है।
किसानों से मूंगफली, उड़द और मूंग की खरीद के लिए जनपद में शासन द्वारा निर्धारित आठ नवंबर से क्रय केंद्र खोले जाने थे। जिले में अमरपुर मंडी, महरौनी, मड़ावरा,बालाबेहट, जाखलौन, बिरधा, खितवांस, जखौरा आदि जगहों पर कुृल तीस क्रय केंद्र स्वीकृत हुए हैं। जिसमें अमरपुर मंडी में कुल छह क्रय केंद्र खोले जाने हैं। अब तक अधिकांश जगह क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों को गल्ला मंडी में ही आढ़तियों को मूंगफली बेचने को मजबूर हैं और जहां क्रय केंद्रों पर मूंगफली की खरीद पर किसानों को 6783 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य निर्धारित किया गया है। वहीं गल्ला मंडी में 3500 रुपये प्रति क्विंटल के कम दामों से किसानों को संतुष्ट होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश के बाद भी अमरपुर मंडी में सोमवार को एक भी क्रय केंद्र नहीं खुलने से प्रशासन भी हैरान था। यहां तक कि केंद्र खुलने की पूरी कवायद होने पर अपर जिलाधिकारी भी सोमवार को दोपहर में अमरपुर मंडी क्रय केंद्र खोले जाने के विश्वास पर जायजा लेने भी पहुंच गए थे, लेकिन वहां जब वह पहुंचे तो वहां एक भी क्रय केंद्र नहीं खुलने से वह खुद हैरान रह गए और संबंधित अधिकारियों कोे सख्ती से क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब मंगलवार को अमरपुर मंडी में पीसीयू को सिर्फ क्रय केंद्र खोल दिया गया और बारदाना भी पहुंचाया गया, जबकि केंद्र के बाहर एक बैनर भी लगाया गया, लेकिन इसकी जानकारी किसानों को नहीं हो सकी, जिसके चलते शाम तक केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें