ललितपुर। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा के नेतृत्व में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। 13 सितंबर को शहीदी दिवस पर आ रही यात्रा में साफ-सफाई व यातायात और सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की।
उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित असाम के धोबड़ी साहिब गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब से प्रारंभ हुई शोभायात्रा (नगर कीर्तन) जनपद में 13 सितंबर को आ रही है। इसका समापन आनंदपुर साहिब पंजाब में किया जाएगा। यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर जनपद में आ रही है। इसका स्वागत बाईपास गोविंद सागर बांध के पास किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त महिला व पुरुष पुलिस बल नियुक्त किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा, मंत्री मनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह, सतनाम सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे।