फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर मरणासन्न अवस्था में हाईवे किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 18 फरवरी को मोहल्ला नेहरूनगर से एक युवक को बर्थडे पार्टी के बहाने अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उसे मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में हाईवे किनारे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में राहगीरों ने उसे अज्ञात में अस्पताल में भर्ती कराया था, शुक्रवार की रात युवक को ढूंढते हुए उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और युवक की पहचान की। कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी पवन कुमार अहिरवार पुत्र स्व. रमेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई रवि कुमार अहिरवार (25) को 18 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे मोहल्ला के रहने वाले नमन रैकवार, राजकुमार अहिरवार एवं गजेंद्र अहिरवार किसी बर्थडे पार्टी के बहाने अपने साथ गाड़ी से लिवा ले गए। रात करीब साढ़े दस बजे रवि का फोन घर पर आया और कहने लगा कि वह उन्हीं लोगों के साथ में है और थोड़ी देर में आ जाएगा। इसके बाद वह लोग तो घर पर आ गए, लेकिन उसका भाई नहीं आया। उसका फोन नंबर भी बंद आ रहा था। जब उसने उन लोगों से पूछताछ की तो कोई भी सही नहीं बता रहा है।
पवन कुमार ने बताया कि जब वह रवि की तलाश करते हुए जिला अस्पताल में गए तो उसका भाई घायल अवस्था में भर्ती मिला, वह बोल नहीं पा रहा है। आरोप है कि मोहल्ले के उन तीनों लोगों ने ही उसके भाई रवि के साथ कोई घटना की है। मामले में पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, जान से मारने के प्रयास और एससीएसटी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घायल की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें