फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना में एक युवक ने अपने ही घर के बाहर टिन शेड से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला चौबयाना निवासी वंशी (35 वर्ष) पुत्र मगन लाल रैकवार नशे का आदी था और मोहल्ले में अपने घर में अकेला ही रहता था। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह शराब के नशे में काफी देर तक मोहल्ला में इधर-उधर भटकता रहा। इसके बाद वह कपड़े से उसने रात करीब नौ बजे गली सुनसान होने की वजह से दुपट्टा का फंदा बनाकर घर के बाहर दरवाजे पर ही टिनशेड के कुंदे से लटककर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद मोहल्लेवालों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को डायल 112 पर दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को फांसी के फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसके दो अन्य भाइयों की मौत पहले हो चुकी है। उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं, जो सागर में उसके भाई के यहां रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें