फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मध्य प्रदेश के कस्बा जतारा निवासी एक युवक की सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला के कस्बा जतारा निवासी भरत प्रजापति (25) पुत्र रामस्वरूप काफी समय से बीमार चल रहा था। ग्राम जाखलौन में अपनी बहन के घर इलाज कराने के लिए आया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू कर दी। इसी बीच गेट मैन ने किसी व्यक्ति के रेलवे क्रासिंग पर कटने की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर बहन के परिवार के लोग पहुुंचे और उसकी पहचान भरत प्रजापति के रूप में करते हुए कस्बा जतारा में सूचना दी। जानकारी पाकर उसका बड़ा भाई लखन पहुंचा। लखन ने बताया कि भरत मंदबुद्धि तथा मानसिक रूप से बीमार था। इलाज के लिए एक सप्ताह पूर्व बहन के घर ग्राम जाखलौन आया था। पुलिस ने शव लखन को सौंप दिया। भरत दो भाइयों में छोटा था। वह दो बच्चियों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें