फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआं में गिरने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम मनगुवां में एक ग्रामीण की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मनगुंवा निवासी अबदा (55) पुत्र धमेरा सहरिया बुधवार की रात को करीब दस बजे खाना खाने के बाद अपने खेत पर लगी सब्जी की रखवाली के लिए गया था। सुबह जब उसका नाती दीपक खेत पर पहुंचा तो दादा खेत पर नहीं मिले। उसने आसपास तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका। शंका होने पर उसने कुएं में झांका तो उसके दादा कुएं के पानी में पड़े दिखाई दिए, जिस पर उसने दौड़कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर परिजन व ग्रामीण कुुआं पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। जानकारी पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पांच पुत्र व पांच पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें