ललितपुर। जनपद को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए लगातार बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बाहर से आए 14 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। इनमें नौ लोगों को मेडिकल क्वारंटीन किया गया है। मंगलवार को भेजे गए 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से अभी तक राहत है।
जिले में बाहर से आने वालों को बार्डर पर ही रोक लिया जाता है। जहां से सभी को क्वारंटीन सेंटर में ले जाकर थर्मल स्क्रींनिग होती है। इस दौरान लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर जाचं को भेजे जाते हैं। बृहस्पतिवार को अन्य प्रदेशों व जनपदों से आए लोगों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 14 व्यक्तियों के सैंपल जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज झांसी भेजे हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। रिर्पोट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को जांच के लिए भेजे गए 14 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों में थर्मल स्क्रीनिंग में लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए सैंपल लिए जाते हैं। बृहस्पतिवार को 14 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए हैं। मंगलवार को भेजे गए 14 व्यक्तियों की जांच रिर्पोट नहीं आई है।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
नियमित कर्मचारियों के सापेक्ष दिया जाए मानदेव व भत्ता
ललितपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने नियमित कर्मचारियों के सापेक्ष मानदेव व भत्ता दिलाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी को सौपा।
ज्ञापन में बताया कि एनएचएम के संविदा चिकित्साधिकारी व अन्य स्टाफ दिन रात सेवाएं दे रहा है। सभी कर्मचारी जान जोखिम में डालकर स्क्रीनिंग कर जन समुदाय को सुरक्षित कर रहे हैं। ऐसे में कई चिकित्स व कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। जबकि इन कर्मचारियों को न तो भत्ता मिलता है और न ही नियमित कर्मचारियों की भांति वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नियमित वेतन व भत्ता दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष डा. रोहित सहाय के हस्ताक्षर बने हैं।