फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में उतराता मिला युवक का शव, मची सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रापुर के मजरा कसा में एक कुएं में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ग्राम सभा खांदी के मजरा नारायनपुरा निवासी धर्मलाल पुत्र मोतीलाल का चंद्रापुर के मजरा कसा में एक खेत हैं। शुक्रवार को सुबह वह अपने खेत पर गया और बदबू आने पर उसने कुएं में देखा तो एक युवक का क्षत विक्षत शव उतराता दिखाई दिया। इसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक साजेश कुमार और उपनिरीक्षक सुरेश कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराई। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही हैं। मृतक हरे रंग की बनियान पहनें था। जिस आधार पर पुलिस मृतक को आसपास का ही रहने वाला मानकर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें