फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम एरावनी में खेत से घर लौट रहे एक युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम एरावनी निवासी रामसिंह (27) पुत्र भगुन सिंह लोधी बृहस्पतिवार की देर शाम खेत में खरपतवार नाशक दवाई का छिड़काव करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। अभी वह खेत से कुछ ही दूर चला था कि मोटरसाइकिल में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने देखा तो गांव में दुर्घटना की सूचना दी। जानकारी पर घायल पड़े रामसिंह के भाई बलराम मौके पर पहुंचे, उन्होंने घायल अवस्था में पड़े भाई को देखा। इसी दौरान ग्राम प्रधान भी वहां पहुंच गए और घायल को अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय में उपचार को ले गए। जहां चिकित्सकों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई बलराम सिंह ने बताया कि मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। मृतक की एक सात वर्ष की पुत्री भी है। भाई खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें