फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी पलटने से वृद्घ की मौत, कई चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली के राजघाट चौकी अंतर्गत ग्राम गनगौरा के पास चंदेरी की ओर से आ रही टैक्सी के पलटने से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि इसमें सवार अन्य सवारियां भी मामूली रूप से चुटहिल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे चंदेरी से सवारियां भरकर टैक्सी ललितपुर आ रही थी। टैक्सी राजघाट के पहले ग्राम गनगौरा के पास तेज रफ्तार टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार मध्य प्रदेश के चंदेरी अंतर्गत ग्राम मोहनपुर निवासी देवसिंह लोधी (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों का इलाज कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र विजय लोधी ने बताया कि उनके पिता मथुरा वृंदावन जा रहे थे। बताया गया कि इस घटना में बामौरकलां निवासी जयराम पुत्र हरीलाल समेत कई को चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें