फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर मिला ढाई वर्ष का बच्चा, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक ढाई वर्ष का बच्चा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान जीआरपी को मिल गया। जीआरपी ने परिजनों को खोजकर बच्चे को उन्हें सही सलामत सौंपा।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह शुक्रवार को उपनिरीक्षक राजेश कुमार हमराही अजमत उल्ला के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गश्त कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे बीना पैसेंजर आकर खड़ी हुई, जहां लगभग दो से ढाई वर्ष का एक बच्चा ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसके आगे पीछे कोई भी नहीं था। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने उक्त बच्चे को उठाया और वहां आसपास उसके अभिभावक को तलाश किया परंतु कोई जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद जीआरपी उस बच्चे को अपने साथ थाने पर ले गए। थानाध्यक्ष जीआरपी द्वारा बच्चों के परिजनों को तलाश करने के लिए अन्य माध्यमों से भी आसपास प्रयास शुरू कर दिए और अन्य यात्रियों से पूछताछ व एनाउंस कराया गया। इसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया जिसने अपना नाम सईद निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली बताया। उसने बताया कि वह उनका पोता है और वह उसके दादा हैं। उस बच्चे के माता-पिता नहीं हैं। इस बच्चे का नाम साजिद है जिसको वह पाल रहा है। बच्चे को पाकर बच्चे के दादा के खुशी के आंसू झलक पड़े और उन्होंने थानाध्यक्ष के इस प्रयास की काफी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें