फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- घायल बच्चों का सीएचसी पर चल रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बार(ललितपुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लड़वारी के मजरा नीमखेरा स्थित एक खेत में बना कच्चा मकान शुक्रवार को बारिश के दौरान गिर गया। मकान के मलबे में महिला सहित दो बच्चे दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्चों को भर्तीकर उनका उपचार किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत लड़वारी के मजरा नीमखेरा निवासी प्रकाश कुशवाहा का परिवार खेत पर बने कच्चे घर में रह रहा था, वहीं खेती किसानी का कार्य कर रहा था। खेत पर बने कच्चे घर में प्रकाश की पत्नी सिया (50) एवं नेहा (11) व राधा (8) चारपाई पर सो रही थी तभी अचानक सुबह करीब पांच बजे भारी बारिश के चलते उनका घर गिर गया। मलबे में महिला सहित बच्चे दब गए। सूचना पर परिजन खेत पर आए और मलबा हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने सिया को मृत घोषित कर दिया। घायल हुए दोनों बच्चों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
10 वर्ष पूर्व मृतका के पति प्रकाश नारायण कुशवाहा के नाम सरकारी आवास बनवाया गया था किंतु यह लोग खेती किसानी का कार्य करते हैं। इसलिए अधिकतर किसान खेतों पर ही अपने कच्चे आवास बनाकर रहते हैं और यह लोग गांव में कम निवास करते हैं। कच्चा निवास होने से यह दर्दनाक घटना घटी इसके लिए पूरा गांव शोकाकुल है। -अर्जुन सिंह परमार, ग्राम प्रधान लड़वारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें