फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नगर पालिका, जल निगम व जलसंस्थान की संयुक्त टीम करेगी सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
-वृद्ध का मकान गिरने पर एसडीएम महरौनी को दिए सहायता के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शिकायतें लेकर कलक्ट्रेट पहुंच रहे लोगों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। वह मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण करा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, विद्युत संबंधी व अन्य प्रकार की समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर या फिर दूरदराज क्षेत्र के अधिकारियों को फोन पर वार्ताकर निस्तारण कराया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जलजीवन मिशन में खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिका, जल निगम और जलसंस्थान की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने शुक्रवार को कार्यालय में सुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान शहर में जलजीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गईं सड़कों के चलते आम लोगों की परेशानी को देखते हुए इस मामले को गंभीरता से लिया और उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिका, जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को रोडवाइज सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि विभागवार सड़कों का आवंटन कर त्वरित गति से उनकी मरम्मत कराई जा सके। जनसुनवाई में महरौनी निवासी एक वृद्ध फरियादी ने उसका मकान गिर जाने के कारण आर्थिक सहायता की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल शिकायती पत्र को उप जिलाधिकारी महरौनी को पृष्ठाकिंत करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, शिकायतकर्ता मदनलाल ने विद्युत बिल में सुधार न किए जाने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने दूरभाष पर अधीक्षण अभियंता विद्युत से वार्ता कर शिकायतकर्ता के बिल में संशोधन कराते हुए उसे एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


-
केसीसी में अनावश्यक धनराशि को होल्ड करने वाले बैंकों पर होगी कार्रवाई
ग्राम दैलवारा निवासी किसान ने ग्रामीण बैंक दैलवारा में उसके जमा धन की निकासी पर बैंक द्वारा प्रतिबंध लगाने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने एलडीएम काे लाइन पर लेकर कहा कि आए दिन बैंकों की मनमानी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे बैंकों पर तत्काल कार्रवाई करें, अन्यथा वह स्वयं दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेंगे। साथ ही पीड़ित किसान का पैसा निकलवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसामान्य की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनजाति बाहुल्य ग्रामों में जन्म प्रमाण पत्र को लगाए जाएंगे शिविर
जिलाधिकारी ने जिले के जनजाति बाहुल्य ग्राम मादौन, कपासी, धौजरी, धौर्रा, पिपरई व भाटौन में ग्रामीणों के जन्म प्रमाणपत्र बनाए जाने के लिए आगामी बुधवार को शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाणपत्र बन जाने से इन ग्रामीणों का आधार कार्ड भी बन सकेगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें