शुक्रवार को अंबेेडकर जयंती विभिन्न संगठनों द्वारा धूमधाम से मनाई गई। किसी ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया, तो किसी ने गोष्ठी आयोजित कर उनके द्वारा निर्मित संविधान की खूबियां व योगदान को गिनाया। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने द्वारा शुक्रवार को भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पन्थ उर्फ मन्नू कोरी व हमीरपुर के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने डा. अंबेडकर के संविधान व देश के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को संविधान निर्माता के साथ ही एक अच्छा अर्थशास्त्री भी बताया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को संसदीय कार्यालय पर अंबेडकर जयंती पर राज्यमंत्री व हमीरपुर सांसद एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। यहां वक्ताओं में हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर बहुत अच्छे कानूनवेत्ता, समाजसेवी के साथ बहुत अच्छे अर्थशास्त्री भी थे। वे खुद आजादी के बाद मुद्रा की समीक्षा के पक्षधर थे। उन्होंने अर्थ संबंधी विषयों पर अपनी भरपूर राय रखी है। राज्यमंत्री मन्नू कोरी ने डा. अंबेडकर के संघर्ष की बात करते हुये कहा कि वे वंचितों को सबसे पहले शिक्षा का अधिकार देने के पक्षधर थे। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक समरसता के पक्षधर थे और समाज को एकता के बंधन में बांधने के हामी थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजकुमार जैन चूना ने किया ।
इसके बाद सभी कार्यकर्ता जेल चौराहे स्थित अंबेडकर पार्क एवं नेहरूनगर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर जिला महामंत्री बब्बूराजा बुंदेला, राजकुमार जैन, दीवान विक्रमसिंह मदनपुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप खटीक, शशि शेखर पांडेय, चंद्रशेखर पंथ, नगर अध्यक्ष राजेश लिटोरिया, देवेंद्र गुरु, भगवत दयाल सिंधी, लक्ष्मी रावत, डा. दीपक चौबे मिश्रा रहे।
वहीं, नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जेल चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब ने कुछ सुझाव दिए थे। किसानों की क्षमता बढ़ाना किसान कभी पूंजीपति नहीं हो सकता, क्योंकि उसके पास पर्याप्त पूंजी नहीं होती। इस मौके पर नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, अजय तोमर, ऊदल पटेल, रामगोपाल अहिरवार, प्रेमनामदेव, तुलसीराम कुशवाहा, अजय कुशवाहा, संजीव हुंडैत, मुकेश रजक, आसिफ, उवेश खान, समद खान, मोंटी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू महासंघ द्वारा चौबयाना स्थित माईड्रीम स्कूल में अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि रविशंकर अगरिया, आलोक द्विवेदी, राजेश दीक्षित, गिरधर शर्मा, बाल किशन नामदेव, महेश पटैरिया, सौरभ रावत, नमन मरौठिया, नीलेश गोस्वामी आदि शामिल रहे।
जिला बार एसोसिऐशन द्वारा जिला बार भवन में आयोजित कार्यक्रम में डा.अंबेडकर जयंती पर संविधान के निर्माता को याद किया। इस मौके पर अध्यक्ष नेमिकुमार जैन, महामंत्री हरिकृष्ण शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, अधिवक्ता कपूर चंद जैन, जय कुमार समैया, रामा सक्सेना, राजीव चौधरी, रामगोपाल अहिरवार, पवन कुमार तिवारी, काशीराम कुशवाहा, बाबूराम अहिरवार, ओमप्रकाश घोष आदि उपस्थित रहे।
वहीं अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा संविधान निर्माता डा.अंबेडकर के जन्म उत्सव पर तुवन मंदिर धर्मशाला में एक गोष्ठी का आयोजित किया गया। जहां वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर दलित परिवार से होकर भी संघर्ष के साथ उच्च शिक्षा ग्रहण की और भारतीय संविधान बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला संयसोजक निमेष तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवनीश जैन, संदीप जैन, नगर मंत्री अभिषेक पटैरिया, आदर्श सोनी, दीपक पाठक, सोनू राजपूत, नमन, रामानुज, शाश्वत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
भारतीय स्वाभिमान जन सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को डा.भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार सफेरा, राजकुमार बग्गम, डा.नितिन करौसिया, डा.पप्पू राजपूत, सुरेंद्र सफेरा, संजीव साहू आदि उपस्थित रहे।
वहीं सुमेध बुद्घ विहार झांसीपुरा के बोधिसत्व डा.अंबेडकर की 126वीं जंयती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा कविता पाठ का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, जेपी गौतम, डा.महाराज सिंह, रामप्रकाश, जीडी भास्कर, लालताराम, लाखन सिंह, लाल सिंह, राजाराम, रविवर्मा, श्याम बिहारी, एसएस राम, धर्मेंद्र, केएल चौधरी, रिंकी, रुबी, खुशबू, वंदना, शशि, सावित्री आदि उपस्थित रहे।
संतस्वामी ब्रह्मानंद शिक्षा समिति द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक राष्ट निर्माता, भारत रत्न डा.अंबेडकर के 126वीं जयंती पर महाविद्यालय संस्थापक राधाचरण राजपूत ने डा.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाविद्यालय प्रबंधक ज्योति सिंह लोधी ने डा.अंबेडकर की जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर अजय जायसवाल, सुरेंद्र राजपूत, रविंद्र कुमार सिंह, सुखपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
वहीं दीपचंद्र चौधरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्टविभूति डा.अंबेडकर जयंती पर श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रोफेसर जीदास, ब्रह्मदत्त पांडेय, राजेश सोनी, प्रकाश साहू, प्रज्ञा सिसौदिया, कामिनी जैन, अतुल भटनागर, अंशुल जैन, एकता शर्मा, विभा ताम्रकार, शेफाली, सुमन कुमार, रंजना श्रीवास्तव, किशन राजपूत आदि उपस्थित रहे।
अपना दल द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सरजू प्रसाद पटेल, जिलाध्यक्ष लखनलाल पटेल, मुकेश पटेल, हमबीर पटेल, हरीनारायण बुनकर, केदार पटेल, करन सिंह, राघवेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत धौर्रा के सार्वजनिक पंचायत सचिवालय पर डा.अंबेडकर जयंती पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान बबीता मिश्रा ने अध्यक्षता की। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनव प्रयोग डिजिटन इंडिया के तहत लोगों को डिजिटल लेनदेन की विशेषताओं व खूबियों से परिचित कराया। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, रामनारायण, किशन अहिरवार, शैलेंद्र खटीक, संजय जैन, खुशीलाल, पप्पू यादव, आशीष कुशवाहा, रतनपाल, चालीराजा आदि उपस्थित रहे।