फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाना बनाते समय गैस का रिसाव होने पर सिलिंडर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, घरेलू सामान जला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोहल्ला डोंडाघाट तालाबपुरा में शुक्रवार को एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में घर का करीब चार से पांच हजार रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला डोंडाघाट तालाबपुरा निवासी अमित कुमार के घर पर गैस पर शुक्रवार की सुबह खाना बन रहा था। गैस सिलिंडर की पाइप में अचानक गैस का रिसाव हो गया। पाइप से गैस लीक होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई और देखते ही देखते भड़क उठी। आग ने रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घरेलू सामान जलने लगा। परिजनों ने तत्काल फायर सर्विस को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर फायर बिग्रेड वाहन मौके पर पहुंचा। फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग लगे सिलिंडर को घर से बाहर निकाला और उस पर पानी से भीगा हुआ बोरा डाला। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से चार पांच हजार रुपये का घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें