संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। उपजिलाधिकारी अभिजीत सिंह ने ‘तहसील आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ग्राम गेवरा गुंदेरा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना।
गांव में ही जनता की समस्याएं निपटाने के लिए एसडीएम ने एक नई पहल शुरू की है। जिसकी शुरुआत पिछले शुक्रवार को विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम रजावन से हुई थी। दूसरी चौपाल थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा के पंचायत भवन में लगाई गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और मौके पर भूमि विवाद की शिकायत का निस्तारण कराया। इस मौके पर मुख्य समस्याएं बिजली, खाद और पानी से संबंधित रही। जिसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निदान के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर तहसीलदार पीयूष भार्गव, एसडीओ विद्युत मनोज सोनी, कानूनगो, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
00000000000000