संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। करौंदा रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तीन मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने स्वीकृति दे दी है और यह फुट ओवरब्रिज 5.09 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
करौंदा रेलवे स्टेशन पर अभी रेल यात्रियों के लिए प्लेटफार्म एक से दो व तीन पर आने जाने के लिए रेल पटरियां पार करनी होती हैं। ऐसे में कई बार ट्रेन से हादसों की आशंका बनी रहती है। रेलवे ने अब करौंदा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक और दो व तीन पर आने जाने के लिए तीन मीटर चौड़े फुटओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। जल्द ही रेलवे द्वारा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
रेलवे मंडल झांसी, पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि करौंदा रेलवे स्टेशन पर रैंप युक्त तीन मीटर चौड़ा फुटओवरब्रिज के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद ब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा।