ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम कैलगुवां में फसल की सिंचाई कर रहे किसान की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम कैलगुवां निवासी बिसनी (57) वर्ष पुत्र भैय्यालाल अपने खेत में फसल की सिंचाई करने के लिए शुक्रवार की सुबह गया था। जहां पर सिंचाई करते समय खेत में अचेत होकर गिर गया। पास के खेत के किसान ने अचेत होकर गिरने की सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन - फानन में मौके पर पहुंचे और जहां जहरीले कीड़े के काटने से अचेत होने के कारण किसान की झाड़- फूंक कराने के लिए पहुंचे। लेकिन, तब तक मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भराया। मृतक के भांजे अरविंद ने बताया कि मृतक अविवाहित था और अपने भाई के साथ रहकर खेती का कार्य करता था।