फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
कैप्सन - 22- मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
बिजरौठा/ तालबेहट। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजरौठा के मजरा बौलारी में एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

मजरा बौलारी निवासी भैयालाल पुत्र कांशीराम कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार को उसका भाई जानकी ( 49) प्रतिदिन की भांति अपने खेत पर खड़ी गेहूूं की फसल में पानी देने गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं आया तो उसका पुत्र तलाश में खेत पर गया। वहां उसका शव कुएं में पड़ा दिखा। इसकी सूचना पर उपनिरीक्षक रामचरन वर्मा व साजेश कुमार मौके पर गए। उन्होंने पड़ताल की और शव को बाहर निकलवाया।
मृतक को तैरना नहीं आता था। लोगों का मानना है कि इसी कारण उसकी मौत हो गई है। हालांकि, मृतक कुंए में कैसे गिरा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मृतकी छह ळ्संतानें है। इसमें दो पुत्रियां और चार पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें