तालबेहट। जनपद में पिछले महीनों में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की उड़द और मूंगफली की फसलें नष्ट हो गई थीं। प्रशासन ने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनी के एजेंट की संयुक्त टीम से नुकसान का आकलन कराया था। अब शासन से बर्बाद फसलों के लिए मुआवजा आने की खबर है।
मुआवजे के लिए तहसील स्तर पर लेखपालों द्वारा किसानों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के नंबर जुटाए जा रहे हैं। सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद तहसील परिसर में किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किसान खतौनी निकलवाने और अपने लेखपालों को खोजने में लगे रहे।
00000000
किसानों की समस्याएं
फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वालों ने किसानों को जमकर लूटा। कागजों का फोटोस्टेट कराने के लिए भी मशीनों पर भीड़ लगी रही। कई गांवों के किसानों ने बताया कि उन्हें दो दिन से लेखपाल नहीं मिल रहे हैं और उनके फोन भी बंद हैं। किसानों ने प्रपत्र जमा करने के लिए तहसील में गांव अनुसार काउंटर खोलने की मांग की है।