फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक सवार दंपती को हाईवा ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अंतर्गत थाना खनियांधाना के ग्राम देव खोह से सिद्ध क्षेत्र झूमरनाथ धाम जा रहे मोटरसाइकिल सवार दंपती को हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी। दंपती बाइक से गिर गए। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

ग्राम देव खोह निवासी संतोष राजपूत पत्नी सुमन के साथ सुबह दर्शन करने के लिए निकले थे। बार थाना क्षेत्र के पुलवारा के समीप पहुंचे थे कि हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी। दंपती गिर गए। मौका पाकर चालक हाईवा सहित भाग गया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
00000000
ट्रक में फंसकर आधा किमी घिसटने के बाद हेलमेट से बची जान
बांसी (ललितपुर)। सोमवार को पुलिस चौकी के सामने हाईवे पर ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूटी चालक ट्रक में फंसकर करीब आधा किमी तक घिसटता चला गया, लेकिन हेलमेट ने उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन

स्कूटी पर एक महिला व पुरुष सवार थे। स्कूटी ज्यों ही बांसी की तरफ से पुलिस चौकी के पास हाईवे पर पहुंची, ललितपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी दी। स्कूटी पर पीछे बैठी महिला वहीं गिर गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जबकि, चालक स्कूटी सहित ट्रक में फंस गया। वह ट्रक के साथ करीब 500 मीटर हाईवे पर घिसटता चला गया। आधा किमी आगे जाकर ट्रक से स्कूटी सहित चालक अलग हो गया। चौकी इंचार्ज अभिषेक पवार और मुंशी जगत सिंह ने अपने वाहन से ट्रक का पीछा किया तो थोड़ी आगे स्कूटी सहित उसका चालक पड़ा मिला। पुलिस ने उसे उठाया तो उसके हाथ पैर में चोट लगी थी, लेकिन हेलमेट लगाए होने से सिर पूरी तरह सुरक्षित था।
पुलिस ने तत्काल दोनों जख्मी महिला-पुरुष को जिला चिकित्सालय भेजा। ट्रक को पकड़ने के लिए तेरई और तालबेहट पुलिस को सूचना दी गई। चालक ट्रक को तालबेहट के आगे पट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक को कब्जा में लेकर पुलिस चौकी बांसी ले आई। दोनों जख्मी होने से नाम-पता नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें