फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नई पीढ़ी को धर्म, संस्कार से जोड़ने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस उत्साह और श्रद्धा से मनाया गया। आने वाली पीढ़ियों को धर्म, संस्कार और राष्ट्रप्रेम से जोड़े रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस राजकीय इंटर कॉलेज में मनाया गया। दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका अवनी राजपूत ने कहा कि विहिप हिंदू समाज की चेतना और राष्ट्र की आत्मा का स्वर है। उन्होंने कहा कि दुर्गा वाहिनी आने वाली पीढ़ियों को धर्म, संस्कार और राष्ट्रप्रेम से जोड़े रखने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि विहिप ने सदैव समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। आज जब हमारी संस्कृति और परंपराओं के सामने विभिन्न चुनौतियां हैं, तब विहिप जैसे संगठन समाज को संगठित कर, युवाओं को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने का महान कार्य कर रहे हैं। बजरंग दल कानपुर प्रांत के सहसंयोजक शुभम कौशिक ने कहा कि जब यह युवा धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के प्रति समर्पित होकर कार्य करता है, तभी भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर होता है।
विज्ञापन

महंत त्यागी महाराज, विहिप जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, शैलेंद्र सिंह बुंदेला और राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ ने भी परिषद के कार्यों व महत्व पर अपने विचार रखे। विहिप जिला उपाध्यक्ष भरत रिछारिया, नगर अध्यक्ष संजय जैन, विहिप के विभाग मंत्री राहुल जैन, जिला संगठन मंत्री अमन, जिला सह कार्यवाह मनीष श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद साहू, जिला उपाध्यक्ष शुभ्रा जैन, जिला उपाध्यक्ष अनिल पस्तोर, वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता छक्की लाल साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें