फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेलते समय बालक को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खेलते समय सांप के डसने से दस वर्षीय बालक करन रैकवार निवासी मोहल्ला चौकाबाग कोतवाली सदर की मौत हो गई। परिजन घंटों झाड़-फूंक कराने में जुटे रहे। लेकिन, जब कोई लाभ नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां चिकित्सकाें ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता अजय ने बताया कि उसका दस वर्षीय पुत्र करन रैकवार शुक्रवार को मोहल्ले से गुजरी बड़ी नहर के पास मैदान में खेलकर शाम करीब सात बजे घर पहुंचा था। यहां खाना खाकर वह सो गया था। रात करीब 10 बजे उसकी हालत बिगड़ी। उल्टी व चक्कर आए। करन ने बताया कि उसे खेलते समय सांप ने डस लिया था। परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए यहां-वहां ले गए और रातभर झाड़फूंक कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर शनिवार को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई में छोटा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें