फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने पर महिला सहित दो पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
17 जनवरी को प्रेमिका की बहन के गांव में फंदे पर लटका मिला था युवक का शव, हाथ में लिखा था सुसाइड नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लाल स्याही से हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटके मिले युवक के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जखौरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम जैरवारा में 17 जनवरी को गांव से बाहर एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से थाना पाली के ग्राम डुंगरिया निवासी 37 वर्षीय महेंद्र का शव लटका मिला था। उसके हाथ पर लाल स्याही से सुसाइड नोट लिखा था कि आलोक और रतिराम ने मारा, रज्जो की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन

मृतक महेंद्र का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो माह पूर्व प्रेमिका अपनी बहन के घर ग्राम जैरवारा में आकर रहने लगी थी। इसके बाद युवक वहां पहुंच गया और बंटाई पर खेती करने लगा था। मृतक के भाई आशीष ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि रतीराम सहरिया पुत्र सुकलाल और उसकी पत्नी आलोक उर्फ अवधरानी निवासी ग्राम डुंगरिया हाल निवासी जैरवारा थाना जखौरा की प्रताड़ना से परेशान होकर उसके भाई महेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार की रात आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई थी। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी ग्राम जैरवारा के पास अमरपुर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक मुनेश भारती, उपनिरीक्षक मूलचंद्र यादव, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार और महिला हेड कांस्टेबल जागृति शामिल रहीं।
विज्ञापन

थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैश ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। घटना को लेकर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें