फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तालबेहट में हाईवे किनारे बनेगा बस अड्डा, तैयार हो रहा डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आवागमन होगा सुगम, जाम की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा तालबेहट में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हाईवे के किनारे बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से डीपीआर बनाने की तैयारियां चल रही हैं। स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
तालबेहट में अब तक बस अड्डा नहीं बन सका है। ऐसे में झांसी, ललितपुर और पूराकलां क्षेत्र से आने वाली बसों को सड़क पर ही खड़ा होना पड़ता है। ऐसे में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे में दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ है। मंडी के आसपास नगर पंचायत की भूमि पर बस अड्डा बनाए जाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे के किनारे स्थित नगर पंचायत की भूमि पर बस अड्डा निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - पुनीत सिंह परिहार, अध्यक्ष, नगर पंचायत तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें