फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर कल होगा

Wed, 30 Sep 2026 02:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, जिसके लिए रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसके लिए एक अक्तूबर को अमर उजाला फाउंडेशन और मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मेडिकल काॅलेज में स्थित ब्लडबैंक में रक्तदान शिविर लग रहा है। इसमें आकर रक्तदान कर महादानी बनें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला का कहना है कि 18 वर्ष से 60 वर्ष के सभी पुरुष व महिलाएं रक्तदान कर सकती हैं। एक व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह ने कहा रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में रक्त ज्यादा गति से बनने लगता है। इससे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती है। शरीर स्वास्थ्य रहता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एमएस राजपूत ने बताया कि रक्तदान दान से अनजानों से रिश्ता बना सकते है। रक्त के अभाव में किसी की जान न जाए। इसके लिए रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान महादान होता है। इसके लिए एक अक्तूबर को सुबह दस बजे से आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें