फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बाइक गिरी एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। बृहस्पतिवार को तेज गति से जा रही एक बाइक झांसी राजमार्ग पर ग्राम कड़ेसरा कलां के समीप नहर में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। मध्य प्रदेश के जिला दतिया थाना बसई अंतर्गत ग्राम चौबाया निवासी हरवान (32) पुत्र मनीराम सहरिया, मानसिंह (18) पुत्र विक्रम सहरिया और महेश (25) पुत्र बल्लू सहरिया मोटरसाइकिल से करीब सात बजे से अपने घर बसई जा रहे थे। ग्राम कड़ेसराकलां के समीप अचानक उनकी बाइक असंतुलित होकर नहर में जा गिरी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट भिजवाया। जहां हरवान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम चांदरा निवासी रोहित (23) पुत्र गोविंददास रात में बाइक से ग्राम बार से अपने गांव वापस आ रहा था। ग्राम खैराडांग के समीप बाइक के असंतुलित होने से वह गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें