ललितपुर। मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित संस्थान के छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। जनपद की शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में 15 जुलाई तक स्वयं आवेदन करने का अवसर प्रदान किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. इंद्रा सिंह ने बताया कि मास्टर डाटाबेस में वही शिक्षण संस्थान, विद्यालय शामिल हो सकेंगे, जिनके संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता, संबद्धता 30 जून तक प्राप्त हो चुकी हो। जिन शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों के नाम पहले से मास्टर डाटाबेस में शामिल हैं, उन्हें भी शैक्षणिक वर्ष 2014-15 के लिए आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से आनलाइन भरकर मास्टर डाटाबेस में शामिल करना होगा। मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए 30 जून तक मान्यता, संबद्धता प्राप्त नए शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों को संबंधित जनपद के जिला समाज कल्याण अधिकारी से निर्धारित प्रक्रिया अनुसार आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त कर निर्धारित अविधि के अंदर आनलाइन आवेदन करना होगा। 15 जुलाई के बाद कोई भी आनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।