ललितपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के तत्वावधान में चंद्रशेखर आजाद उद्यान पार्क में आयोजित बैठक में आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में कई सरकारें आईं जिन्होंने शिक्षा मित्रों को सब्जबाग तो दिखाए, लेकिन सब्जबाग हकीकत में तब्दील नहीं हुए। सपा सरकार ने शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाने की ओर कदम उठाया है। यह स्वागत योग्य है। मंडल प्रभारी नंदराम यादव व जिला प्रभारी दयाराम विश्वकर्मा ने बताया कि शिक्षा मित्रों का कोर्ट में चल रहे मामले में अगली तारीख लग गई है। जल्द ही उनके पक्ष में फैसला आने की उम्मीद है। बैठक में सिरनाम अहिरवार, सुरजीत सिंह, कृष्णदत्त, राजेंद्र यादव, दिनेश चतुर्वेदी, इंद्रपाल सिंह राजपूत, केदार सोनी, मनोहर सिंह बुंदेला, अजाद सिंह बुंदेला, शशि प्रभा, रीना, शिवदयाल सेन, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, रामकिशन झां, चंद्रमोहन चौबे, राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।