ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में गोविंद सागर बांध की देखरेख नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि गोविंद सागर बांध में मरे हुए पशुओं कोफेंकने से पानी प्रदूषित हो रहा है तथा नगरवासी उसी प्रदूषित पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरू ने कहा कि गोविंद सागर बांध के पानी पर नगर की पेयजल आपूर्ति निर्भर है। इसके बाद भी बांध के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया तो नगर में कभी भी महामारी फैल सकती है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे ने कहा कि बांध के सारे भराव क्षेत्र में कटीले एवं जहरीले वृक्ष उग आए हैं। बांध की तलहटी में बनाया गया पार्क भी तहस नहस हो गया है। इसके अलावा बांध के ऊपर की सड़कें भी खस्ताहाल हैं। उन्होंने बांध का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की।
इस मौके पर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप चौबे, श्रीराम पटैरिया, रामरतन कुशवाहा, जगदीश सिंह लोधी, बब्बू राजा बुंदेला, रामेश्वर सड़ैया, राजकुमार जैन, देवेंद्र गुरू, अशोक गोस्वामी, भगवत सिंधी, हरीराम निरंजन, किंज्लक उर्फ के के हुंडैत, प्रभाकर शर्मा, महेश भैया, पशुपति नाथ पटेल, पवन कौशिक, देवेंद्र मिश्रा, भरत पुरोहित, अनुराग शैलू, के के पंथ, लवली शर्मा आदि उपस्थित रहे।