फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने का आरोप

Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा की एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़िता ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

प्रभारी पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा को दिए शिकायती पत्र में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में रघुनाथपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। उसका पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। इस संबंध में उसने कई बार कोतवाली सदर पुलिस से शिकायत भी की। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया था, जिसके बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी थी। रक्षाबंधन पर उसके पिता उसको मायके ले गए। इसके बाद ससुरालियों ने उसको बुलाना बंद कर दिया। कई बार पिता से खबर भिजवाई, लेकिन ससुराल से लेने के लिए कोई भी मायके नहीं आया। इस बीच 21 अप्रैल को परिजनों व रिश्तेदारों ने षड़यंत्र पूर्वक ग्राम गदयाना निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पति की दूसरी शादी करवा दी। महिला ने अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें