फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर नहीं है आग बुझाने की मशीन

Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। तहसील मुख्यालय पर आग बुझाने की मशीन न होने से हर बार किसानों की लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो जाती है। इस संबंध में कुछ लोगों ने अधिकारियों को एक ज्ञापन भेजकर तहसील मुख्यालय पर आग बुझाने की मशीन लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे अपने ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने अवगत कराया है कि क्षेत्र का किसान पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। कभी बारिश न होने से किसानों को सही पैदावार नहीं मिल सकी तो कभी अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने किसानों के अरमान ठंडे कर दिए। किसान की हाड़ तोड़ मेहनत के बाद जब उसकी फसल पक कर तैयार हो जाती है, तो उसे अग्निकांडों का भी सामना करना पड़ता है। पिछले वर्ष तहसील क्षेत्र में लगभग एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाएं होने से किसानों की काफी फसल जल गई थी। कुछ स्थानों पर आग बुझाने की मशीन देर से आने पर स्थिती को काबू में नहीं किया जा सका था।
इस संबंध में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश सह संयोजक रवि शंकर अगरिया, बलवंत सिंह, सनातन बिलगैया, विंद्रावन लाल, राजकुमार, संजय बिलगैया आदि ने डीएम को एक ज्ञापन भेजकर तहसील मुख्यालय पर आग बुझाने वाली मशीन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें