फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाह हैं केजरीवाल: नसीमुद्दीन

Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। विधान परिषद, उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तानाशाह हैं। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री होते हुए भी कानून से खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक कि संविधान की मर्यादाओं का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं। वह नदीपुरा स्थित जिला प्रभारी के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री के आरोपों को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि बहन मायावती के कार्यकाल में बुंदेलखंड क्षेत्र का ज्यादा विकास हुआ है। मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में बहन जी ने पृथक बुंदेलखंड राज्य का प्रस्ताव पारित कर केंद्र के पास भेजा था, लेकिन यूपीए सरकार ने उसे डस्टबिन में फिंकवा दिया। हकीकत में भाजपा, कांग्रेस व समाजवादी पार्टी बुंदेलखंड राज्य को नहीं बनने देना चाहती है। समाजवादी पार्टी की सरकार यहां विकास भी नहीं कर रही है। एक भी बिजली परियोजना की आधारशिला नहीं रखी गई है, जबकि बसपा सरकार में बिजली परियोजनाओं पर काम हुआ। अन्य परियोजनाओं के कार्य भी द्रुत गति से चले। सड़कों के निर्माण को भी भरपूर पैसा दिया गया था, जिसे वर्तमान सरकार ने विभागों से वापस ले लिया है। इस वजह से सड़कें सुधर नहीं सकी हैं। अब सपा सरकार जनता में हो रही किरकिरी से बचने के लिए बसपा पर ठीकरा फोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के विकास माडल पर उन्होंने कहा कि वह गुजरात राज्य में ही असफल हो गए हैं। वहां के बच्चों में कुपोषण व महिलाओं की स्थिति सबसे बड़ा उदाहरण है। देश में कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारने के सवाल को वह टाल गए। इस दौरान पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा, लोकसभा प्रभारी अनुराधा शर्मा, महरौनी विधायक फेरनलाल अहिरवार, ललितपुर विधायक रमेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें