फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपूर्ण परीक्षाफल के लिए डायट जिम्मेदार

Tue, 04 Feb 2014 02:52 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कंपनी बाग में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक में शिक्षा मित्रों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डायट कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा शिक्षा मित्रों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुरेश निरंजन ने कहा कि प्रथम बैच के 418 शिक्षा मित्रों का परीक्षाफल अपूर्ण है। जनपद स्तरीय अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया जा चुका है, इसके बाद भी हालात जस के तस बने हैं। अब जबकि शासन शिक्षा मित्रों का समायोजन करने की तैयारी में है, ऐसे में अपूर्ण परीक्षाफल शिक्षा मित्रों को काफी खल रहा है। मंडल महामंत्री नंदराम यादव ने कहा कि अपूर्ण परीक्षाफल के मामले में प्रथम दृष्टया डायट की लापरवाही उजागर हो रही है। उन्होंने डायट प्राचार्य से इस मामले की पैरवी करने की मांग की, जिससे अपूर्ण परीक्षाफल जल्द सही कराया जा सके। अंत में शिक्षा मित्र भगवत सिंह टेनगा के पिता के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में सिरनाम सिंह अहिरवार, राजेश तिवारी, रीना परवीन, कमलेश कुमारी, नीलम नामदेव, शशिप्रभा, बृजेश कुमारी, आरती वर्मा, गीता विश्वकर्मा, आशाराम, प्रकाश नारायण, राजेश कुमार, केहर सिंह, विंद्रावन निरंजन, सुजान निरंजन, माधव निरंजन, महेंद्र निरंजन, सुरेश निरंजन, प्रतिपाल, कैलाश, अजब सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें