फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटकी अवैध उगाही की जांच

Tue, 04 Feb 2014 02:52 PM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय इंटर कालेज ललितपुर में प्रयोगात्मक फाइल की बिक्री की जांच किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। विडम्बना यह है कि एक माह गुजरने के बाद भी प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अपनी जांच रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध नहीं करा सके हैं। जिस कारण कार्रवाई अधर में लटककर रह गई है।
विज्ञापन

गत माह राजकीय इंटर कालेज ललितपुर में अर्द्धवार्षिक की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हुई थीं। इस दौरान कक्षा 11 वीं के छात्र कालेज से जीवविज्ञान विषय की प्रयोगात्मक फाइल की बिक्री होने का विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आए थे। प्रदर्शन के समय उन्होंने एसपी कार्यालय के सामने से निकली सड़क को जाम कर दिया था। जिस दिन यह घटनाक्रम हुआ, उसी दिन जिला विद्यालय निरीक्षक अवकाश पर चले गए थे। इसके बाद प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे ने अगले ही दिन कक्षा में जाकर छात्रों से बातचीत कर हकीकत तक पहुंचने का प्रयास किया था। पड़ताल में अनेक छात्रों ने संबंधित शिक्षक के सामने ही कालेज से प्रैक्टीकल की फाइल की बिक्री होने का बयान दिया था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस घटना को काफी गंभीर माना था। लेकिन, जब वह अपने मूल विभाग सेवायोजन पहुंचे तो वह जीआईसी की जांच रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को देना ही भूल गए। वर्तमान में उन्होंने कौशल विकास मिशन के पंजीयन में खुद को इतना व्यस्त बना लिया कि वह जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की फुर्सत नहीं निकाल पा रहे हैं। नतीजतन फाइल बिक्री का मामला अधर में लटककर रह गया है।
इधर, जिला विद्यालय निरीक्षक डा.एमपी सिंह का कहना है कि अवकाश के दौरान प्रभारी रहे जिला सेवायोजन अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की, जिस कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जा सकी है। जैसे ही जांच रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है, वैसे ही कार्रवाई को आगे बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें