फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्च फिर भी तैयार नहीं हुआ खेल मैदान

Tue, 07 Jan 2014 05:49 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
धौर्रा (ललितपुर)। ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए धौर्रा रणछोर मार्ग स्थित खेल मैदान को ठीक करने के लिए लाखों रुपए खर्च किया गया, लेकिन अब तक समतलीकरण नहीं हो पाने से खिलाड़ियों में मायूसी है।
विज्ञापन

धौर्रा, कपासी, मादौन सहित एक दर्जन गांव के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ग्राम पंचायत धौर्रा स्थित रणछोर धाम पर खेल मैदान को तैयार करने का काम किया गया, इसमें महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत लाखों रुपये खर्च किए गए। कुछ समय तक काम करने के बाद इसके कार्य को बीच में ही बंद कर दिया गया, इससे खेल मैदान का समतलीकरण नहीं हो सका। ग्रामीण खिलाड़ियों ने इस संबंध में जनपद आकर जिलाधिकारी से शिकायत की और खेल मैदान को तैयार करने की मांग की, इसके बाद भी काम नहीं किया जा रहा है। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। कसबा के विनोद मिश्रा, इमरान खान, अरविंद शर्मा, कल्लू यादव, विपिन, नवीन जैन, नीलू विश्वकर्मा, अभिषेक मिश्रा, महेंद्र लिटौरिया, गुफरान खान, आसिफ खान, महेश सेन, सुरेश चौरसिया, अशीष कटारे, संजीव यादव, महेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, महावीर कुशवाहा, संजय जैन का कहना है कि जल्द ही काम नहीं किया गया तो जनपद मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें