फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच में ही रुक गया एबीसी केबल का काम

Tue, 07 Jan 2014 05:49 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत चोरी व ओवरलोड की समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए डाली जा रही एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल का काम बीच में ही रोक दिया गया है। अब कंपनी केबल आने का इंतजार कर रही है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने वरिष्ठ अफसरों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नगर में नवीन गल्ला मंडी स्थित 66/33 केवीए उपबिजली घर, नझाई बाजार स्थित 33 केवीए उपबिजली घर, बाईपास स्थित 33 केवीए उपबिजली घर से मुहल्लों में विद्युत लाइन डाली गई है। तीनों उप बिजली घर से 85 किलोमीटर 11,000 केवीए की लाइन व 107 किलोमीटर एलटी लाइन निकली हुई है। केंद्र की आरएपीडीआरपी (रीस्ट्रक्टिड इलेक्ट्रिसिटी पब्लिक डेवलपमेंट रीफर्स प्रोग्राम) योजना के तहत पूरे प्रदेश के नगर में विद्युत चोरी रोकने के लिए बंच केबल डालने का काम किया जा रहा है। नगर में नोएडा की पॉवरटेक कंपनी इसका काम रही है। कंपनी को कुल सीमा के अंतर्गत 67 किलोमीटर में बंच केबल बिछाने का काम सौंपा गया है। इसके अंतर्गत कंपनी पिछले एक साल से जुटी हुई है। अब तक 41 किलोमीटर एलटी लाइन के स्थान पर बंच केबल डालने का काम पूरा हो गया है। नेहरूनगर, नदीपुरा, तालाबपुरा के कुछ भाग को तो इस केबल से आपूर्ति दी जा रही है। लेकिन, आजादपुरा, सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे, टोरिया मुहल्ला लेड़ियापुरा आदि में बंच केबल डालने के बाद घरेलू कनेक्शन को ही जोड़ने का काम नहीं किया गया है। कंपनी के इंजीनियर प्रवीण कुमार का कहना है कि कनेक्शन बाक्स व एबीसी बंच केबल खत्म होने से काम कुछ समय के लिए बंद है, लेकिन सामान आते ही फिर से काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें