फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की रिपोर्ट लिखाने को भटक रहा चालक

Tue, 24 Dec 2013 05:48 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत कनपुरा घाटी पर एक ट्रक चालक के साथ रविवार दोपहर घटित लूटपाट की वारदात के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ट्रक मालिक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलौथरा व हाल नगर पंचायत पाली निवासी यूनिश शाह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनके ट्रक का चालक इस्राइल निवासी गोविंदनगर रविवार दोपहर पाली से ट्रक में बकरियां लादकर हैदराबाद की ओर जा रहा था। कनपुरा घाटी के निकट पहुंचते ही बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक रोक लिया। इस दौरान उनके साथी भी वहां आ गए। उक्त लोग ट्रक चालक से बकरा मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने चालक के साथ मारपीट कर 25 हजार 600 रुपये लूट लिए। ट्रक मालिक का कहना है कि लूटपाट करने वाले प्रभावशाली लोग हैं, इस कारण थाना पाली पुलिस ने चालक को दिन भर थाने पर बिठाए रखा, इसके बाद भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें