फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय रैली में रहा जनपद का दबदबा

Tue, 19 Nov 2013 05:44 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी में आयोजित मंडलीय रैली में जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। राजकीय बालिका इंटर की फरहीन ने सीनियर वर्ग की बाधा दौड़ में व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। वहीं, जूनियर वर्ग में संध्या ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को कालेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तेरह नवंबर को झांसी में हुई मंडलीय रैली में सीनियर वर्ग में फरहीन ने 200, 100,110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में संध्या ने 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। सीनियर वर्ग की पैदल चाल में विनीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा चंदा ने ऊंची कूद में प्रथम, लंबी कूद में द्वितीय एवं त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, इन्हीं प्रतियोगिता में जयश्री राजपूत द्वितीय व सकीना व बेबी राजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में शिवा ने 800 व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम व 3000 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इधर, जूनियर वर्ग की दौड़ 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कालेज के छात्र अभय सिंह यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में नरेंद्र ग्वाला ने पांच किलोमीटर में पैदल चाल में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सुमनबाई जैन ने विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रेरित किया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षिका प्रीति गंगेले, धर्मवती अहिरवार, पूनम मलिक व इरशाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें