फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटा आयोग

Mon, 11 Nov 2013 05:44 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आगामी लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही राजनैतिक दलों के साथ- साथ चुनाव आयोग ने भी तैयारियों को चुस्त दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। अपर मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी सहित विभिन्न व्यवस्थाएं चौकस करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए जनपद में वृहद स्तर पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर नए मतदाताओं के नाम बढ़वाने, मृतक के साथ क्षेत्र से कहीं और जा चुके मतदाताओं के नाम कटवाने के अलावा नाम स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। पोलिंग बूथों पर बीएलओ संबंधित फार्म भरवाकर जमा कर रहे हैं। इस कार्य के साथ- साथ चुनाव आयोग मतदान से संबंधित सभी तैयारियां समय से पहले ही दुरुस्त करना चाहता है। इसके लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। बीते दिनों अपर मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद ज्युशी ने जनपद स्थित 846 पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्कूल, कालेजों में रोशनीदार दो दरवाजों वाले कक्षों को ही पोलिंग बूथ बनाने को कहा गया है। साथ ही शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने को भी निर्देशित किया गया है, ताकि महिला मतदान कार्मिकों के साथ- साथ मतदान के समय मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पोलिंग बूथ तक जाने वाले मार्गों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पोलिंग पार्टियों को गंतव्य तक ले जाने के लिए हल्के व भारी वाहनों की व्यवस्था को कहा गया है। उक्त दिशा निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ओपी वर्मा ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। हल्के व भारी वाहनों की सूची सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से तलब की गई है। वहीं पोलिंग बूथ पर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जल निगम व जल संस्थान अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत व ऊबड़- खाबड़ मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग व ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता के अलावा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को पत्र लिखा गया है। स्कूल, कालेजों में दो दरवाजों वाले खिड़कीदार कक्ष की व्यवस्था के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। उक्त विभागों के अधिकारी निर्देशों के अनुपालन में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें