ललितपुर। मलिन बस्ती खिरकापुरा के विभिन्न मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इससे मुहल्लवासी, यात्री व भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर वार्ड में सीसी रोड बनाए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी ओपी वर्मा को दिए गए प्रार्थनापत्र में क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर एक खिरकापुरा, नारायणपुरा, विष्णुपुरा की अधिकतर सड़कें उखड़ गई हैं। बूढ़े बाबा मंदिर से बाइपास होते हुए श्मशान जाने वाली सड़क तो गड्ढों में तब्दील हो गई है। एक से दो फुट गहरे गड्ढों में यात्री व वाहन चालक गिरकर घायल हो जा रहे हैं। शव लेकर सुरईघाट श्मशान जाने में और भी परेशानी हो रही है। यही हाल कंचनघाट मंदिर से पंचमुखी मंदिर, बलखंडी मंदिर से सुरईघाट कालोनी जाने वाले मार्गों के हैं। मुहल्लेवासियों ने सड़कों को बनाए जाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र पर पार्षद रामसखी कुशवाहा, रमेश कुशवाहा एडवोकेट, मुन्नालाल कुशवाहा, रवींद्र बरार, दिलीप वर्मा, राजू अहिरवार, प्रदीप वर्मा, बहादुर कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, रामप्यारी, शिब्बू कुशवाहा, मुकेश रजक, महेश, गोविंद साहू, मयंक, मुकेश कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं।