फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन पुत्र की जयंती पर झंकृत हुए देवालय

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। राम भक्त हनुमान जी की जयंती नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न मंदिरों में सुंदर कांड के पाठ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। रात्रि में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

हनुमान जयंती के अवसर पर नगर के हनुमान गढ़ी, लंगरा हनुमंत मंदिर, मौनलाल, बालाजी मंदिर, टेकरी हनुमान मंदिर सहित बाबरी हनुमान मंदिर पर सुबह से सुंदर कांड का पाठ शुरू हो गया था। इसके बाद हवन पूजन आदि कार्यक्रम संपन्न हुए।
रात्रि में संकट मोचन बाबरी मंदिर से एक विशाल शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे की धुन पर उत्साही युवक नृत्य करते हुए चल रहे थे। बैंड बाजों पर दिल- दिल घोड़ी नृत्य कर रहीं थीं। शोभायात्रा में क्षेत्र भर से आए अखाडे़बाज अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। शोभायात्रा में भगवान हनुमान सहित राम दरबार के स्वरूपों की विभिन्न झांकियां चल रहीं थीं। शोभायात्रा में भगवान हनुमान के तैलचित्र हाथ ठेलों पर सजाए गए थे। देर रात शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा को सफल बनाने में सुरेश चौरसिया, महेश लक्षकार, सुरेश लक्षकार, मदन श्रीवास, नरेंद्र दीक्षित, लल्लू चौरसिया, दिलीप साहनी, रामगोपाल साहू, रमेश साहू, आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
बिजरौठा में बोलारी हनुमान मंदिर पर सुंदर कांड सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। कडे़सराकलां स्थित खैरापति हनुमान मंदिर पर इस मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें