फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़ नकदी ले उड़े चोर

Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौना में अज्ञात चोर एक दुकान के ताले तोड़कर गुल्लक चुराकर ले गए। बाद में खाली गुल्लक दुकान के पीछे पड़ी पाई गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम गौना निवासी चन्द्रभान पुत्र गोपाल बुनकर कस्बे में ही किराने की दुकान संचालित करता है। मंगलवार की रात नौ बजे वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। बुधवार की सुबह उसे ग्रामीणों से दुकान के ताले टूटे होने की जानकारी मिली। दुकान पर आकर देखा तो उसकी दुकान के ताले टूटे पड़े थे। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था तथा गुल्लक गायब थी। गुल्लक में तेरह हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें